भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली सोमवार को जयपुर आएंगे। प्रदेश भाजपा में होने वाले संगठन चुनाव को लेकर उनका दौरा अहम माना जा रहा है। जेटली समय समय पर जयपुर आते रहे हैं और प्रदेश भाजपा के अंदरुनी मामलों को सुलझाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। पार्टी आलाकमान ने कुछ समय पहले भी हुए विवाद के वक्त जेटली को ही संकट मोचक बनाकर भेजा था। अब जब भाजपा युवा मोर्चा में खुल कर कलह सामने आ गई है और साथ ही संगठन चुनावों को लेकर संघ और गैरसंघी कार्यकर्ता आमने सामने हैं और वसुंधरा खेमा अलग तेवर दिखा रहा है तो जेटली की यात्रा अहम मानी जा रही है। अरुण जेटली प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।
Add Comment