Site icon

जवाहर कला केन्द्र कार्यक्रम

जवाहर कला केंद्र में नाट्य संध्या

जवारह कला केंद्र के रंगायन सभागार में शुक्रवार और शनिवार को नाट्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को सतीश आलेकर लिखित नाटक ’मठ के रास्ते में एक दिन’ का मंचन होगा जिसका निर्देशन दिल्ली के वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश भारद्वाज करेंगे। शनिवार को ’बलि का शंभु’ नाटक का मंचन किया जाएगा। मानव कौल लिखित इस नाटक का निर्देशन भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल दूबे करेंगे।

जवाहर कला केंद्र- फोटो प्रदर्शनी
सुकृति आर्ट गैलरी

जवाहर कला केंद्र की सुकृति आर्ट गैलरी में 22 मार्च शुक्रवार से फोटो प्रदर्शनी ’लद्दाख की झलक’ आरंभ होगी। इस प्रदर्शनी में लद्दाख की जीवन शैली, संस्कृति, भौगोलिक दृश्य और प्रकृति से संबंधित फोटो डिसप्ले किए जाएंगे। यतीन्द्र पाल सिंह के खींचे गए इन फोटो को देखकर  कलाप्रेमी लद्दाख की संस्कृति और सुंदरता से रूबरू होंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन ओलंपिक मुक्केबाज मनोज कुमार करेंगे।

सरस जयपुर – 2012
जवाहर कला केंद्र ( JKK )में राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला ( 22 दिसंबर से शुभारंभ )

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन 22 दिसंबर से आरंभ हो गया। मेला 2 जनवरी तक चलेगा। मेले में 13 राज्यों के 200 हस्तशिल्पी ’सरस जयपुर-2012’ क्राफ्ट मेले में डेढ सौ स्टाल्स पर अपने उत्पाद सजाएंगे। जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम परिसर में चलने वाले इस मेले में कलाकृतियां, परिधान, बांस और बेंत के फर्नीचर, आन्ध्रा के कॉटन सूट, लखनऊके चिकन परिधान, तिरूपति का काठ का सामान, कांजीवरम की सिल्क साडियां, कश्मीर के पशमीना शॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। मेला रूडा, रूरल डवलपमेंट मिनिस्ट्री, भारत सरकार व रूरल डवलपमेंट डिपार्टमेंट राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मेले में आप सुबह 11 से रात्रि 9 बजे तक खरीददारी कर सकते हैं।

म्यांमार के नृत्य से सजेगी शाम
जवाहर कला केंद्र ( 22 दिसंबर )

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में शनिवार को म्यांमार से आए लोककलाकारों का दस सदस्यीय दल वहां की लोक संस्कृति से रूबरू कराएगा। दल की ओर से सांगीतिक और नृत्य परफोरमेंस दी जाएंगी। शनिवार शाम 6 बजे से होने वाला यह कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद कीओर से केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि भारत में इन दिनों म्यांमार दूतावास इंडिया एशियन फेस्टीवल का आयोजन किया जा रहा है।

ए व्यू ऑफ कॉमनमैन
जेकेके में कार्टून-कैरीकेचर एग्जीबीशन ( 21 से 23 दिसंबर )

जयपुर। चित्रकार लोकेंद्र सिंह नाहर ने अपने कार्टून्स और कैरिकेचर्स से आम आदमी के नजरिये को दर्शाने का प्रयास किया है। जवाहर कला केंद्र की सुरेख कला दीर्घा में चल रही उनकी आर्ट एग्जीबीशन में आज के दौर की समस्याओं को फोकस करते हुए आम आदमी का उनपर कटाक्ष किया गया है। उन्होंने अपनी इस कला से महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और सामाजिक अव्यवस्था पर करारे व्यंग्य किए हैं। अपने कैरिकेचर्स से उन्होंने मेहंदी हसन, यश चोपड़ा और बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि भी दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अमिताभ बच्चन के कैरीकेचर्स भी आकर्षक हैं।

तिरिया चरित्तर का मंचन
जेकेके, फ्राईडे थिएटर ( 21 दिसंबर )

जयपुर। जवाहर कला केंद्र की कार्यक्रम श्रंखला में शुक्रवार शाम फ्राईडे थिएटर के तहत रंगायन सभागार में नाटक ’तिरिया चरित्तर’ का मंचन किया गया। शिव मूर्ति की कहानी पर कुश वैष्णव ने अच्छा निर्देशन किया। कहानी के अनुसार विमली एक मेहनती लड़की है जो पुरूष प्रधान समाज में मेहनत कर अपना जीवन चलाती है। वह पुरूषों के साथ काम करता है। विमली उस दायरे में रहते हुए अपनी शारीरिक सुरक्षा नहीं कर पाती और उसी का ससुर उससे शारीरिक संबंध बना लेता है। घटना के बाद पंचायत बैठती है और सारा दोष विमली के सर ही आता है और उसे शारीरिक दण्ड दिया जाता है। असल में नाटक समाज की विद्रूपताओं पर करारा प्रहार करता है और ’तिरिया चरित्तर’ के मुहावरे को ’पुरूष प्रपंच’ के रूप में परिवर्तित करने का प्रयास करता है। नाटक में मंच पर महिमा, पल्लवी, मनोज सोनी, अजय सैन, कुलकेश वर्मा, निशा, राहुल खंडेलवाल, अमित विजय, सचिन सक्सेना ने अभिनय किया।


Exit mobile version