जलमहल
कब क्यों कैसे- इसका निर्माण आमेर में लगातार पानी की कमी के चलते कराया गया था। जलाशय के साथ साथ सौन्दर्य को बढावा देने के लिए पानी के बीच खूबसूरत महल बनाया गया। जयपुर के राजा महाराजा यहां अवकाश मनाने और गोपनीय मंत्रणाएं करने के लिए आते थे। वर्तमान में यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र है।
कैसे पहुंचें-जलमहल तक पहुंचने के लिए शहर से सिटी बसों की उपलब्ध है। इसके अलावा निजी वाहन या टैक्सी से भी यहां पहुंचा जा सकता है। जलमहल के अंदर पहुंचने के लिए नौकाओं की व्यवस्था है।
क्या देखें-जलमहल को आमतौर पर इसकी पाल से देखा जाता है। लेकिन महल तक नौकाओं के द्वारा पहुंचा भी जा सकता है। यहां दो मंजिला इमारत, खूबसूरत गलियारे, टैरेस गार्डन आदि देखने योग्य जगहें हैं।
Video: जलमहल
[jwplayer config=”myplayer” file=”http://www.pinkcity.com/videos/Jalmahal.flv” image=”http://www.pinkcity.com/wp-content/uploads/2012/05/Jal-_Mahal.jpg” download_file=”http://www.pinkcity.com//videos/Jalmahal.flv”%5Dजलमहल
उपलब्ध-जलमहल तक पहुंचने के लिए नौकाएं जलमहल पाल पर उपलब्ध होती हैं। महल के भीतर संग्रहालय और कैफेटेरिया भी है।
आस-पास-आमेर महल के आस पास कनक बाग, कनक वृंदावन व गोविंदजी का प्राचीन मंदिर है। इसके महल के पीछे खूबसूरत बांध भी है। यहां मानसागर झील के चारों ओर चौपाटी और गार्डन विकसित किया गया है। जहां हर शाम मेले का माहौल रहता है। बारिश के मौसम में यहां घूमने का विशेष आनंद लिया जा सकता है।
टिकट-जलमहल पहुंचने के लिए सशुल्क नौका एवं प्रवेश के लिए टिकट की व्यवस्था है। जबकि पाल पर निशुल्क भ्रमण किया जा सकता है और फोटोशूट का भी आनंद लिया जा सकता है।
समय-यहां सुबह 8 से शाम 7 बजे तक घूमने का आनंद लिया जा सकता है। जबकि पाल पर सुबह जल्दी और देर शाम तक लोग चहलकदमी का लुत्फ लेते हैं। सर्दी के मौसम में जलमहल की पाल पर घूमने का मजा ही अलग है।
For English : Jal Mahal
The astonishing Jal Mahal
Jal Mahal is a palace located middle of the Man Sagar Lake in Jaipur city in Rajasthan in India