जयपुर- बजट होटल ( BUDGET HOTELS )
जयपुर में दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। हर यात्री अपनी यात्रा के मकसद और सहूलियत को मद्देनजर रखते हुए जयपुर में अपना ठहराव तय करता है। कुछ पर्यटक जयपुर के राजसी ठाठ को पूरी शिद्दत से महसूस करने के लिए यहां आते हैं। इसलिए ठहरने के लिए वे कोई भी कीमत दांव पर लगाना चाहते हैं। राजसी होटलों के साथ साथ जयपुर में उन यात्रियों का भी खयाल रखा गया है जिनकी प्राथमिकताओं में राजसी ठहराव नहीं है। उनके लिए जयपुर श्रेष्ठ बजट होटल उपलब्ध कराता है। जिनकी सेवाएं महंगे होटलों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं।
500 INR में होटल
होटल राघव पैलेस : कम से कम बजट में भी जयपुर में अपने यात्रियों, पर्यटको को अच्छी से अच्छी सुविधाएं देने के लिए पहचाने जाने होटलो में से एक है होटल राघव पैलेस।
- लोकेशन : संसार चंद्र रोड
- खर्च- दो जनों के लिए : 200 से 500 INR मात्र।
होटल उम्मेद भवन : उम्मेद भवन का निर्माण मुगलकाल में हुआ था। शहर के बनीपार्क इलाके में बने इस होटल का आर्कीटेक्चर शानदार है। भीतरी भाग का राजस्थानी शिल्प और गृह सज्जा भी आने वाले मेहमानों का मन मोह लेती है। 28-29 कमरों के इस अच्छे होटल में आपको आपके बजट से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- लोकेशन : कलैक्ट्रेट के पीछे, बनीपार्क
- खर्च- दो जनो के लिए : 300 से 500 INR मात्र।
होटल जनता : कम बजट में जयपुर में ठहरने की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए यह बेहतर विकल्प है। एक यात्री को अपने प्रवास में जो सुविधाएं चाहिएं वे सब यह होटल उपलब्ध कराता है।
- लोकेशन : स्टेशन रोड
- खर्च- दो जनों के लिए : 300 से 500 INR मात्र।
1000 से 2000 INR में होटल
अतिथि गेस्ट हाऊस : यह गेस्ट हाऊस शहर के व्यस्ततम इलाके सी-स्कीम में स्थित है। यहां से रात-दिन यात्रियों को परिवहन के बेहतर साधन मिलते हैं। होटल में रूफ-टोप रेस्टोरेंट उपलब्ध है। यहां आप चांदनी में बैठकर न केवल भोजन का लुत्फ ले सकते हैं बल्कि जयपुर का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।
- लोकेशन : सी-स्कीम
- खर्च- दो जनों के लिए : 1000 से 1500 INR मात्र।
होटल महाराजा : यात्रियों को कम बजट में बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपनी खास पहचान बनाने वाले होटलों में होटल महाराजा पैलेस का नाम प्राथमिकता से लिया जा सकता है। होटल में 24 कमरे और 6 सुईट हैं। विभिन्न बजट में यह होटल विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
- लोकेशन : प्रताप नगर, वैशाली मार्ग, वैशाली नगर।
- खर्च- दो जनों के लिए : 1500 से 2000 INR मात्र।
पोलोविक्ट्री पैलेस : जयपुर शहर में तीन-चार दिन कम बजट में रुकने के लिए होटल पोलोविक्ट्री बेहतरीन विकल्प है। यहां की सेवाएं और सुविधाएं यात्रियों के लिए सुखद एहसास की तरह है। यह रेल्वे स्टेशन और बस स्टैण्ड के बेहद करीब होने के कारण भी यात्रियों की पसंद है।
- लोकेशन : सिंधी कैंप के पास
- खर्च- दो जनों के लिए : 1200 से 1700 INR मात्र।
2000 से 4000 INR में होटल
डेरा रावतसर : सिंधी कैंप के पास होटलों की भरमार है। लेकिन यहां कम बजट में अच्छी सुविधाएं कम होटल ही दे पाते हैं। डेरा रावतसर इनमें से एक है जो आपको कम बजट में अच्छी सुविधाएं पेश करता है।
- लोकेशन : विजयपथ, सिंधी कैंप के पीछे।
- खर्च- दो जनों के लिए : 3000 से 4000 INR मात्र।
जयपुर दरबार : आमेर रोड पर कम बजट के होटल बहुत कम हैं। इनमें जयपुर दरबार का नाम विशेष रूप से लिया जा सकता है। जयपुर आमेर रोड पर्यटकों की सुविधाओं की दृष्टि से बेहतर लोकेशन है। होटल में 30 कमरे हैं।
- लोकेशन : आमेर रोड
- खर्च- दो जनों के लिए : 2500 से 3500 INR मात्र।
चित्रकूट होलिडे अपार्टमेंट : अगर आप अपने बड़े परिवार के साथ जयपुर विजिट कर रहे हैं तो कम बजट में चित्रकूट होलिडे अपार्टमेंट अच्छा विकल्प है। बेहतर स्टाफ सर्विस के साथ यह होटल आपकी हर सुविधा का ध्यान रखता है।
- लोकेशन : वैशाली नगर
- खर्च- दो जनों के लिए : —
5000 से 7000 INR में होटल
रेड फोक्स : रेड फोक्स जेएलएन मार्ग पर स्थित तीन सितारा होटल है। अपनी बेहतर मेजबानी और तय बजट से अच्छी सुविधाएं और सेवाएं देने के लिए होटल की खास पहचान है।
- लोकेशन : जे एल एन मार्ग
- खर्च- दो जनों के लिए : 4500 से 7500 INR मात्र।
पिंक पर्ल : परिवार के लिए यह बेहतर प्रवास स्थल हो सकता है। यहां एक वॉटर पार्क है जहां आपको फूड फेसेलिटीज भी मिलती हैं। इसके साथ बेहतर रूम और सेवाएं मिलती हैं। यहां एक परिवार अच्छे माहौल में गर्मी या सर्दी की छुट्टियां बिता सकता है।
- लोकेशन : अजमेर रोड
- खर्च- दो जनों के लिए : 5000 से 7000 INR मात्र।
10,000 INR या अधिक टैरिफ़ के होटल
राजमहल होटल : राजमहल होटल कम बजट में पांच सितारा होटलों जैसे सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जाना जाता है। जयपुर विजिट करने वाले यात्री बार बार इस खूबसूरत शहर को देखने के लिए यहां आना चाहते हैं और राजमहल होटल में रूकना चाहते हैं क्योंकि इस होटल में उन्हें बेहतर सेवाएं और सुविधाएं उनके अपने तय बजट में मिल जाती हैं। होटल के नीले पूल और हरे उद्यान आने वाले यात्रियों का मन मोह लेते हैं।
- लोकेशन : सरदार पटेल मार्ग, सी-स्कीम
- खर्च- दो जनों के लिए : 4500 से 20000 INR मात्र।
ओबेराय राज विलास : ओबेराज फ्रेंचाईजी द्वारा जब जयपुर में पहला ओबेराय होटल राज विलास स्थापित किया गया था। अपनी खूबसूरती, बेहतर सेवाओं और उत्कृष्ट सुविधाओं के कारण यह होटल मेहमानों का मन जीत लेता है। यहां मेहमानों को मनपसंद भोजन, साफ सुथरा नीला स्वीमिंग पूल, हरे बड़े उद्यान, और किचिन की सुविधा मिलती है।
- लोकेशन : —
- खर्च- दो जनों के लिए : —
द ललित : होटलों की श्रेणी में लग्जरी ब्रांड कहलाने वाला होटल है द ललित। यहां के बड़े कमरे, खूबसूरत लोकेशन, आप-पास का खूबसूरत नजारा, भीतरी साज सज्जा, सेवाएं और सुविधाएं सभी आगंतुक मेहमानों का मन जीत लेती हैं।
- लोकेशन : जवाहर सर्किल
- खर्च- दो जनों के लिए : —
मैरियट होटल : होटल मैरियट भी एक ब्रांड नाम है। जो अपनी बेहतरीन मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है। होटल मैरियट एक नया निर्मित होटल है और कम ही समय में अपनी बेहतर सुविधाओं और सेवाओं के कारण यह आगंतुकों और पर्यटकों की प्रमुख पसंद बन गया है।
- लोकेशन : जवाहर सर्किल के पास, सिटी प्लेक्स के पीछे, टोंक रोड
- खर्च- दो जनों के लिए : 8500 INR से शुरू।
जयपुर में हाल ही होटल एसोसिएशन की ओर से टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की गई थी। नए टैरिफ जानने के लिए इन होटलों की अपडेटेड साईट्स पर टैरिफ चैक करते रहें।
Add Comment