Site icon

ईद आज, बकारों की होगी कुर्बानी

बकरईद का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा। सुबह आठ बजकर पैंतालीस मिनट पर ईदगाह में ईद की नमाज अदा होगी। राजस्थान के चीफ काजी खालिद उस्मानी के अनुसार पहले मुफ्ती जाकिर, मौलवी अब्दुल वाहिद, शहर मुफ्ती अहमद हसन के बयान होंगे। इसके बाद चीफ काजी ईदगाह में मुख्य नमाज अदा कराएंगे। फिर खुतवा पढ़ा जाएगा। दुआ की जाएगी। इसके बाद शुरू होगा कुर्बानियों का सिलसिला। 27 से 29  तक यह दौर चलेगा। ईदगाह के अलावा जौहरी बाजार जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में भी नमाज अता की जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।


Exit mobile version