जयपुर अपने संपूर्ण रूप में एक विशाल म्यूजियम है। अगर आप जयपुर घूमने आए हैं और आपके पास यहां ठहरने का ज्यादा वक्त नहीं है तो कुछ चीजें आप मिस न करें-
-हवामहल का फोटो क्लिक करना, या उसके सामने फोटो खिंचाना। हवामहल दुनिया में जयपुर का सिंबल है और यह जयपुर की सबसे खूबसूरत आर्किटेक्चरल इमारत है।
-चोखी ढाणी में खाना जरूर खाएं। एक ही बार में आप जयपुर और राजस्थान को महसूस कर पाएंगे। इतना ही नहीं राजस्थान का खाना, गाना, रहन सहन और संस्कृति को करीब से समझ पाएंगे। यहां आपको 33 रॉयल कॉटेज और 8 लग्जरी हवेली सुइट्स उपलब्ध हैं।
-जयपुर में आप हाथी, घोडे और ऊंट की सवारी का आनंद ले सकते हैं। आमेर महल में हाथी सवारी, जलमहल की पाल पर ऊंट की सवारी और अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के पास घोड़े की सवारी का आनंद लिया जा सकता है।
-जयपुर की मोजडी जूतियां, प्रिंटिड कुर्ते, चोली-घाघरा, बगरू पिंट के वस्त्र, हैण्डीक्राफ्ट सजावटी आइटम्स, स्टोन की सस्ती ज्वैलरी, बंधेज की साडि़यां, नगों वाले चूड़े और पेंटिंग्स खरीदने योग्य आइटम हैं। जयपुर का मिश्री मावा और मिल्क केक जरूर टेस्ट करें। एलएमबी के दही बड़े भी यहां का यूनिक टेस्ट है।
-जयपुर आए हैं तो यहां की दाल बाटी चूरमा, फीणी, घेवर और कचौरियों का स्वाद जरूर लें, यहां की लस्सी भी लोगों को बहुत पसंद आती है।
-जंतर मंतर जरूर घूमने जाएं। यह विश्व विरासत सूची में शामिल होने के बाद अब और भी खूबसूरत नजर आने लगा है।
-आमेर महल के तल में मावठा झील इस बार पूरी तरह लबालब है। इस बार मानसून सीजन में हुई अच्छी बारिश के बाद यह झील भराव क्षमता तक भरी है। महल और इस झील की सैर करना आपको सुकून देगा।
Add Comment