( Bharat Rang Mahotsav )रवींद्र मंच और जेकेके में 19 नाटकों का मंचन
7 से 17 जनवरी तक होगा आयोजन
रवीन्द्र मंच और जवाहर कला केंद्र के प्रेक्षाग्रह और रंगायन की शामें बेहतरीन नाटकों से सजने वाली हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से जयपुर में 7 से 17 जवरी तक ’भारत रंग महोतसव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पंद्रहवें रंग महाआयोजन में 10 भारतीय और 9 अंतर्राष्ट्रीय नाटकों का मंचन होगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 5 से 20 जनवरी तक रंग महोत्सव के तहत 87 नाटकों का मंचन किया जा रहा है, इसी कार्यक्रम के समानांतर जयपुर में 19 नाटकों का मंचन किया जा रहा है। फेस्ट का उद्घाटन राज्यपाल माग्र्रेट आल्वा करेंगी। इस महोत्सव में कुलभूषण खरवंदा की अदाकारी, यशपाल शर्मा और राकेश बेदी का निर्देशन और कई युवा अभिनेताओं का हुनर सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इस 11 दिवसीय आयोजन में इटली, फ्रांस, पाकिस्तान, अमेरिका, बांग्लादेश, अजरबेजान, ताईवान, श्रीलंका और हंगरी आदि देशों के थिएटर ग्रुप भी हिस्सा ले रहे हैं। उत्सव में महान लेखक मंटो को समर्पित दो नाटकों, शेक्सपीयर के तीन नाटकों का मंचन होगा, वहीं रंगकर्मी दिनेश ठाकुर को भी नाट्यांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम |
||
दिनांक |
रवींद्र मंच, शाम साढ़े 5 बजे |
जेकेके, शाम 7 बजे |
7 जनवरी |
आत्मकथा | – |
8 जनवरी |
फेलिनीज ड्रीम, इटली | रंग बजरंग |
9 जनवरी |
इंडियन टेम्पेस्ट, फ्रांस | प्रेम की भूतकथा |
10 जनवरी |
पिया बहरूपिया | ड्रम्स ऑन द डेम, बांग्लादेश |
11 जनवरी |
यार बना बड़ी बैंग ऑन… | द नॉन स्टॉप फील गुड शो |
12 जनवरी |
मॉन्जियर जोर डेन… | मसाज |
13 जनवरी |
धवला भीषाना, श्रीलंका | ए ट्रू कालिंग, ताइवान |
15 जनवरी |
लैला मजनूं | द नॉकिंग विदइन, अमेरिका |
16 जनवरी |
कौन है ये गुस्ताख, पाक | एनेकडॉट्स एंड एलिगरीज… |
17 जनवरी |
वर्जिन एंड द बीस्ट, हंगरी | मंटोइन |