Site icon

जयपुर : सामान्य ज्ञान

जयपुर का सामान्य ज्ञान (General Knowledge Of Jaipur)

क्षेत्रफल के नजरिए से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की राजधानी है जयपुर, जो कि राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है। जयपुर गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। सन 1727 में निर्मित यह शहर भारत का पहला पूरी तहर नियाजित शहर था। इसका निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने कराया। जयसिंह के नाम पर ही इस शहर का नाम जयनगर और फिर बाद में जयपुर पड़ा। अपने शानदार स्थापत्य, किलों और महलों के कारण जयपुर भारत के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर का शरीर ही नहीं बल्कि आत्मा भी सुंदर है, और इसकी आत्मा है यहां की संस्कृति। जयपुर की संस्कृति को अदृश्य पर्यटन स्थल माना जाता है, जो सिर्फ महसूस किया जा सकता है। अपनी रंग बिरंगी और कलात्मक संस्कृति के कारण भी जयपुर देश विदेश में लोकप्रिय है। यही कारण है कि मेलों और त्योंहारों के अवसर पर ही जयपुर में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक होते हैं क्योंकि वे यहां की खूबसूरती के साथ यहां के वातावरण को भी जानना और महसूस करना चाहते हैं।
जयपुर शहर तीर्थों, मंदिरों, किलों, महलों, हवेलियों, बाजारों, त्योंहारों और कलाकारों के एक साथ संमिश्रण से एक अद्भुद शहर बन चुका है। लगता है दुनिया की सारी खूबसूरती ईश्वर ने एक ही स्थान पर समेट दी है।

सिर्फ किले और स्मारक ही नहीं, जयपुर के बाजार भी सारी दुनिया को आकर्षित करते हैं। यहां के वस्त्र औेर आभूषण देश दुनिया के कोने कोने में अपनी मांग बनाए हुए है। जयपुर जैसे विश्वस्तरीय शहर के बारे में सामान्य जानकारी होना आवश्यक है। आइये, आपको जयपुर से संबंधित कुछ तथ्यों से रू-ब-रू कराएं-

शहर – जयपुर, पिंकसिटी

प्रदेश – राजस्थान, राजपूताना

राजभाषा – राजस्थानी

अन्य भाषाएं – मारवाड़ी, हिन्दी, अंग्रेजी

जयपुर की स्थानीय भाषा– ढूंढाड़ी

क्षेत्रफल – 11117.8  वर्ग किमी

समुद्रतल से ऊंचाई – 431 मीटर

तापमान

मौसम          माह                    अधिकतम           न्यूनतम
गर्मी        (मार्च से जून)           45 डिग्री            25 डिग्री
सर्दी        (नवंबर से फरवरी)    22 डिग्री            5 डिग्री
वर्षा         (जुलाई से सितंबर)  औसत वर्षा       650 मिमि

मौसम– अद्र्ध शुष्क, वर्ष भर गर्म

धर्म– हिंदू, मुस्लिम, सिंधी, पंजाबी, जैन, सिख, ईसाई

शैक्षणिक संस्थान
राजस्थान विश्वविद्यालय
जयपुर प्रौद्योगिकी संस्थान
मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट
डीम्ड यूनिवर्सिटी

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय- अक्टूबर से मार्च

आकर्षण- किले, महल, गार्डन, संग्रहालय, मंदिर, स्मारक

जनसंख्या- 66,63,971 (2011 की जनगणना के अनुसार)

एसटीडी कोड – 0141

जयपुर के बारे में प्रमुख तथ्य


Exit mobile version