होटल सारंग पैलेस ( Sarang Palace )
जयपुर बेशुमार महलों का शहर है। समृद्ध राजस्थान की शाही राजधानी जयपुर में बड़ी संख्या में महल, होटल, रिसोर्ट और रेस्टोरेंट हैं। सभी होटल और महल अपने खास मेहमानों को शाही प्रवास देने के लिए अच्छी तरह सजाए गए हैं। शहर के इन शाही होटलों और प्रवास स्थलों को उनकी प्रसिद्धि और सेवाओं के अनुसार सूचिबद्ध किया गया है। सूची में टॉप पर रहने वाले होटल किसी भी तरह अपनी गुणवत्ता से समझौता नहीं करते। इस सूची में सारंग महल होटल का भी नाम लिया जा सकता है।
होटल सारंग पैलेस की सुविधाऐ :
सारंग पैलेस होटल शहर के बीचों बीच स्थित है और अपनी सेवाओं और उत्कृष्ट सुविधाओं के लिए विख्यात है। सारंग पैलेस को जयपुर का सबसे अच्छा तीन सितारा होटल माना जाता है, यह झोटवाड़ा रोड पर औद्योगिक क्षेत्र के निकट स्थित है। होटल की आंतरिक साज सज्जा से लेकर यहां के कर्मचारियों तक के होटल के तीन सितारा अस्तित्व को गौरवपूर्ण बनाए रखने और अधिक सेवाएं प्रदान करने की तत्परता दिखाई देती है। होटल अपने मेहमानों को ये सुविधाएं प्रदान करता है-
आलीशान कमरे : यहां के कमरे अपने मेहमानों को प्रवास के दौरान शांतिपूर्ण और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराते हैं। यहां शाही साज-सज्जा के साथ 31 कमरे उपलब्ध हैं। सभी कमरे बहुत ही स्तरीय हैं और सभी सुविधाओं से युक्त हैं। सभी कमरों में खुला स्पेस, अच्छा फर्नीचर, अच्छी डेकोरेशन, अटैच लैट बाथ, अच्छी लाईट सुविधा और बेहतर रूम सर्विस मिलती है। सभी कमरों का टेक्सचर राजसी ठाठ-बाट को जीवंत कर देता है।
PinkCity.com Rating | ![]() |
Location | A-40, Subhash Nagar, Jaipur, 302016, India |
Exclusive deal | ![]() |
रेस्टोरेंट : होटल परिसर में तीन बेहतरीन रेस्टोरेंट है जो हर समय अपने मेहमानों के लिए ताजा और स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराते हैं। यहां के रेस्टोरेंट्स में राजस्थानी, भारतीय और विदेशी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिल जाता है-
- पकवान रेस्टोरेंट- पकवान रेस्टोरेंट एक बहु-व्यंजन रेस्टोरेंट है जो मेहमानों को राजस्थानी भोजन के साथ आगंतुकों की मांग के अनुसार लजीज व्यंजन उपलब्ध कराता है। यहां मेहमानों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनो प्रकार का भोजन तैयार मिलता है।
- अंगीठी रेस्टोरेंट- रूफ टॉप पर स्थित इस रेस्टोरेंट में मेहमानों को खुशमिजाज महौल में भोजन करने का लुत्फ मिलता है। इसके अलावा मेहमान अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद राजस्थानी गीत संगीत के साथ ले सकते हैं।
- दरबार रेस्टोरेंट- दरबार रेस्टोरेंट में राजस्थानी, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन मास्टर्स शेफ तैयार करते हैं। रेस्टोरेंट को राजस्थानी लोक संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं के चिन्हों से सजाया गया है।
मनोरंजन : होटल सारंग पैलेस एक बेहतर सुविधायुक्त और सेवापूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के साथ साथ मेहमानों का बेहतर मनोरंजन करने के लिए भी जाना जाता है। यहां मनोरंजन के साधनों में हाथ में मेंहदी लगाने वाले, हाथी की सवारी, कठपुतली शो, राजस्थानी लोक नृत्य और गीतों से सजी शामें उपलब्ध कराता है। कुछ मायनों में यह होटल जयपुर के प्रसिद्ध रिसोर्ट ’चोखी ढाणी’ जैसी सुविधाएं मेहमानों को मुहैया कराता है। इसके अलावा लम्बे सफर की थकान लिए यहां पहुंचे मेहमानों के लिए होटल प्रबंधन आयुर्वेदिक मसाज भी उपलब्ध कराता है।
पर्यटन स्थलों का भ्रमण : होटल प्रबंधन जयपुर और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में घूमने के इच्छुक मेहमानों के लिए भ्रमण योजनाओं और साधनों का भी प्रबंध करता है। जयपुर दर्शन के लिए भी होटल हर घंटे जयपुर के दर्शनीय स्थलों की यात्राओं की सुविधा करता है। इस यात्रा में जयपुर के सभी स्मारकों, किलों, प्राचीन स्थलों और मंदिरों की सैर कराई जाती है।
होटल सारंग पैलेस जयपुर का भ्रमण करने वाले मेहमानों को सही मायने में राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराता है। इस तरह यह अपने मेहमानों के दिनों जयपुर के प्रति आदर और सम्मान के भाव को बल प्रदान करता है। होटल में प्राप्त होने वाली सेवाएं और सुविधाएं शब्दों वर्णीत नहीं की जा सकती। यह लग्जरी होटल तीन सितारा श्रेणी का होकर भी पांच सितारा होटलों वाली सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराता है। अंग्रेजी में ’बिग सरप्राइज इन स्मॉल पैकेजेज’ उक्ति इस होटल के लिए उपयुक्त है। सेवाओं और सुविधाओं में वाकई यह होटल गागर में सागर भरने की क्षमता रखता है।
<
p style=”text-align:justify;”>
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
X-NONE
MicrosoftInternetExplorer4
[faqs topicalize=false topic=sarang-palace width=500 color=black]
[faqs_form]
<
p style=”text-align:justify;”>
/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;
mso-bidi-font-family:”Times New Roman”;
mso-bidi-theme-font:minor-bidi;}
Add Comment