पिंक पर्ल(Pink Pearl Park)
होटल एवं फनसिटी वॉटर पार्क
पिंक पर्ल होटल और वॉटर पार्क चोखी ढाणी ग्रुप की शाखाएं हैं। राजस्थान के मूल निवासी यहां की चिलचिलाती गर्मियों से वाकिफ हैं और उन्हें गर्मी से निजात दिलाने के लिए और पानी में अठखेलियों का आनंद देने के लिए चोखी ढाणी ग्रुप ने जयपुर का पहला वॉटर पार्क आरंभ किया। आनंद के इस स्थल पर वे सभी सुविधाएं भी मौजूद हैं जो एक उत्तम रहवास में होनी चाहिएं।
पिंक पर्ल होटल
चोखी ढाणी ग्रुप वॉटर पार्क का आनंद उठाने के लिए आने वाले लोगों को ठहरने के लिए पिंक पर्ल होटल का शानदार रहवास भी उपलब्ध कराता है।
लोकेशन : अजमेर रोड पर जयपुर से 8 मील की दूरी पर ।
[tab: Pink Pearl]
PinkCity.com Rating | ![]() |
Location | 8th Mile, Ajmer Road, Jaipur, 303905, IN |
Executive Deal | ![]() |
[tab: Contect Details]
![]() |
Mob. No. : 9352871001, 9314512035, 9314512034, 8875691555 |
![]() |
Tel. : (0141) 5167000 |
Payment Modes
- Cash
- Master Card
- Visa Card
- Debit Cards
[tab:END]
कक्ष सुविधाएं :
- अच्छी तरह से साज-सज्जा युक्त
- वातानुकूलन से युक्त कक्ष
- 24 घंटे रूम सर्विस
- टेवल डेस्क
- कॉल पर डॉक्टर
होटल जानकारी
- 33 शानदार कमरे
- अच्छी तरह से फर्नीचर युक्त
- स्पॉ, जिम और वॉटर पार्क की सुविधाएं
- डिस्कोथेक और बार
- मल्टीकुजिन रेस्टोरेंट
- पिंक पर्ल में भोजन सुविधा
इजिप्शियन रेस्टोरेंट : बैकग्राउंड में ड्रम और शहनाई संगीत के साथ स्वादिष्ट कबाब और विदेशी वाइन का स्वाद आपको इजिप्शियन रेस्टोरेंट की अनुभूति कराता है। रेस्टोरेंट में आप मिश्र के भोजन और वातावरण का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा होटल में रूफटॉप रेस्टोरेंट में आप नीले आकाश के नीचे भोजन का स्वाद भी उठा सकते हैं।
गोथिक रेस्टोरेंट : अगर आप अरब या लेबनान के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने में सक्षम नहीं हैं तो पिंक पर्ल में आपको शुद्ध मुगली भोजन मिल जाएगा। यहां की मनोहारी साज सज्जा और मोहक खुशबू के माहौल में आपको अपने मनपसंद भोजन का स्वाद मिल जाएगा।
चिन्नामॅन रेस्टोरेंट : यह कॉफी हाउस है, यहां बेहतर माहौल में आपको शानदार कॉफी उपलब्ध होगी। पिंक पर्ल वॉटर पार्क में जब आप जल-मस्ती करके आएंगे तो जरूर आपको एक कप गर्म कॉफी की तो जरूरत जरूर पड़ेगी।
डिस्कोथेक एवं बार : यहां बार में आप थोडा सा रिलेक्स करके तरोताजा हो सकते हैं और देश दुनिया की बेहतरीन शराबों का आनंद उठा सकते हैं। यहां का शानदार कॉकटेट, ऊंचा और थिरकाने वाला संगीत आपका माहौल बना देता है। आप बस अपने डांसिंग शूज उठाईये और यहां जमकर नाचने के लिए तैयार हो जाईये।
फन सिटी-पिंक पर्ल वॉटर पार्क
राजस्थान की चिलचिलाती गर्मियों में पिंक पर्ल वॉटर पार्क आपको ढेर सारा फन उपलब्ध कराता है। खास बात यह है कि पानी की स्लाइड, तेज धाराओं और पूल में नहाते हुए जब आप कई मनोरंजक खेल खेलेगें तो तरोताजा हो जाएंगे। ढेर सारे फन के कारण ही इस फन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां का कुशल स्टाफ हमेशा चैकन्ना रहता है और बराबर मेहमानों के स्वास्थ्य और कुशल-क्षेम के लिए सजग रहता है। यहां के पूल और स्लाइडों की सफाई निरंतर होती है।
वॉटर पार्क की विशेषताएं
- 50-60 ऊंची जलधाराएं
- 120 मीटर सर्पाकार फ्लरिंग
- बम्बर नौकारएं और बच्चों के लिए अलग छिछले पूल
- एक्वा डिस्को, कृत्रिम संगीतमय जलवर्षा में डांस फ्लोर
- ड्रैगन कोस्टर, मैरी कोलंबस, स्पिनिंग अराउंड और टोरा टोरा जैसे रोचक खेल
- रोमांचक खेल-अली बाबा की गुफा, अलादीन का चराग आदि
- 22 फीट की बंगी जंपिंग
- एफ-1 रेसिंग की तर्ज पर कारों का खेल गो-कार्टिंग
- डर्बी पसंद करने वालों के लिए केंटस्की डर्बी खेल
Add Comment