ओबेरॉय राजविलास होटल-जयपुर ( Oberoi Raj Villas )
ओबेरॉय राजविलास होटल दुनिया के शानदार शाही होटलों में से एक है। पूरी तरह से लग्जरी और बेहतरीन यह होटल खूबसूरत शहर जयपुर की शान है। जब ओबेरॉय ग्रुप ने अपनी होटल श्रंख्ला शुरू की थी तब राजस्थान की भूमि पर इस शानदार होटल की स्थापना की। जयपुर के आकर्षण और सुंदरता को सही मायनों में यह होटल अपनी मौजूदगी से और भी ज्यादा मूल्यवान बना देता है। शहर से बाहर 32 एकड भूमि पर शांत माहौल में बसा यह होटल आगंतुकों को अपनी मेजबानी से स्वार्गानुभूति कराता है।
ओबेरॉय ग्रुप ऑफ होटल्स अपने शाही होटलों के लिए प्रसिद्ध है और राजविलास होटल ग्रुप के सर्वश्रेष्ठ होटलों में से एक है। बहुत विशाल परिसर होने के कारण इस होटल में विशाल बाग बगीचे, लम्बा-चैड़ा तरणताल और खूबसूरती से बनाए गए शामियाने और चेंबर आगंतुकों का स्वागत करते हैं। चारों ओर फव्वारों और खिले हुए फूलों से निश्चय ही आगंतुकों को बहुत ही सुकून मिलता है।
जब जयपुर में राजविलास होटल की स्थापना की जा रही थी तो यहां के राजा महाराजाओं के शाही जीवन से प्रेरित होकर वे सभी सुख सुविधाओं का खयाल रखा गया जो जयपुर के राजमहल में ही देखने को मिलती है। शाही आराम और विलासिता यहां की खुशबू में रमी हुई है।
अविस्थिति- यह होटल गोनेर रोड, सांगानेर में स्थित है।
![]() |
![]() |
![]() |
PinkCity.com Rating | ![]() |
Location | Goner Road, Jaipur, 303012, India |
Executive Deal | ![]() |
होटल संपत्ति : 32 एकड़ में फैले इस विशाल होटल की साज सज्जा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। बारीक से बारीक चीज का यहां बड़ा खयाल रखा गया है। यहां के उद्यानों में विदेशी फूलों की किस्में लगाई गई हैं, फव्वारों और तरणताल की भी विशेष संभाल की जाती है और सेवाओं के साथ साथ स्थान की खूबसूरती पर भी खूब खर्च किया गया है। मेहमानों की आवश्यकताओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए यहां सभी प्रकार की शाही सेवाएं और सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। मेहमानों के ठहरने के लिए भी उनके बजट और मांग के अनुरूप रहवास तैयार किए गए हैं।
प्रीमियर कमरे : होटल परिसर के शांत वातावरण में स्थित प्रीमियर कमरे बहुत ही खूबसूरती के साथ उपलब्ध हैं। कमरों का इंटीरियर और रूम सर्विस बेहतरीन हैं। बड़ी खिडकियां होने से कमरों में हवा और रोशनी की पूरी सुविधा रहती है। बेहतर प्रवास के लिए इन कमरों में चार बड़े और आरामदायक बिस्तर और सभी शाही सुविधाएं उपलब्ध हैं।
शाही शामियाने : ओबेराय होटल अपने होटलों को अन्य होटलों से अलग और बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ विशेष करते हैं। यही इन होटलों की विशेषता भी है। शाही शामियाने इसी विशेषता को प्रतिबिंबित करते हैं। शाही शामियाने यानि लग्जरी टेन्ट में आपको अपना सेप्रेट पूल, छोटे कमरे, वुड फ्लोर, चार आरामदायक बिस्तर और सभी शाही सुविधाएं मुहैया हैं।
शाही विला और कोहिनूर विला : होटल में परिवार सहित रूकने वाले मेहमानों के लिए यहां लग्जरी विला भी मौजूद हैं। प्राईवेट पूल वाले इन विला और कोहिनूर विला में होटल के बेहतरीन कमरे हैं। ये कमरे सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। अगर आप पूरी तरह से शाही आवास चाहते हैं तो एक बार इन विला में जरूर रूकिए। इससे पहले आप इतने शाही विला में कभी नहीं रूके होंगे।
विशेष आकर्षण-
- प्राइवेट पूल
- 24 घंटे भोजन
- शानदार बार, विदेशी ब्रान्ड की शराब के साथ
- विशाल उद्यानिक परिसर और स्वच्छ पूल
- शानदार सुविधामय कमरे और बेहतरीन कक्ष-सेवाएं
- विनम्र स्टाफ जो आपके आराम के लिए तत्पर रहते हैं।
स्पॉ : होटल राजविलास में आपके आराम और सुकून का विशेष खयाल रखा जाता है। ऐसे में सफर की थकान उतारने के लिए आप यहां स्पॉ की सेवाएं ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के सिद्ध योगा इंस्ट्रक्टर भी आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सदैव सजग रहते हैं।
मेहमानों की सुविधा का 24 घंटे ध्यान रखने के लिए होटल में अन्य सुविधाएं भी हैं-
- बुटीक
- कॉल पर डॉक्टर
- 24 घंटे लांड्री सर्विस
- सैलून सर्विस
- योगा सेंटर
- किराए पर कार
- सफारी और टूर प्लान
एक बार जब आप होटल राजविलास में प्रवेश करते हैं तो आपको होटल की सेवाओं, सुविधाओं और मेजबानी के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जयपुर एक ऐसा शहर है जहां दुनियाभर से मेहमान आते हैं और यहां के अप्रतिम सौंदर्य का लुत्फ उठाते हैं। किसी शहर को बखूब जानने में और वहां की खूबसूरती का आस्वाद लेने में एक सुविधायुक्त ठहराव स्थल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। होटल राजविलास अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा रहा है।
Add Comment