होटल फ़्रोच्यून सलेक्ट मेट्रोपोलिटन, जयपुर
Fortune Select Metropolitan
जयपुर के सबसे पॉश इलाके में स्थित फ़्रोच्यून सलेक्ट मेट्रोपालिटन एक शानदार पांच सितारा होटल है। जयपुर एक ऐसा शहर है जिसमें आधुनिकता ने भी समृद्ध ऐतिहासिक परंपराओं और प्रथाओं के पालने में आखें खोली हैं। ऐसी ऐतिहासिक स्थली के दिल में बसा है यह बेमिसाल होटल। यह होटल रेल्वेस्टेशन और बस स्टैण्ड से सिर्फ 2 किमी और एयरपोर्ट से 10 किमी की दूरी पर स्थित है। अंतर्राष्ट्रीय मानक सेवाएं प्रदान करने के साथ साथ यह होटल ठेठ भारतीय रीति रिवाजों से मेहमानों का स्वागत करता है। जयपुर के यात्रियों का यह पसंदीदा गंतव्य है।
मेट्रोपोलिटन अपनी भव्य और आधुनिक वास्तुकला और शिल्प के कारण विख्यात है। इसकी इमारत सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण है। अपने मेहमानों को यह सिर आंखों पर बिठाता है और उनका पूरा खयाल रखता है। जयपुर के विश्वप्रसिद्ध परकोटा बाजार, ऐतिहासिक स्मारक और ऐतिहासिक गुलाबी शहर होटल के नजदीक ही स्थित है।
लोकेशन : नेहरू सहकार भवन के पास, सी-स्कीम, बाईस गोदाम सर्किल, जयपुर
होटल फ़्रोच्यून सलेक्ट मेट्रोपोलिटन में अवकाश के कुछ दिन बिताना आपकी जयपुर यात्रा को जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में तब्दील कर देगा।
PinkCity.com Rating |
---|
[starrating id=11893 color=2 name=”star 4″ size=1 stars=4 max=5] |
Location |
Nehru Sahkar Bhawan, C – Scheme, Jaipur 302001, India |
Exclusive Deal |
N/A |
आवास :
होटल में 53 स्टैण्डर्ड कमरे, 24 फ़्रोच्यून क्लब कमरे, 7 फ़्रोच्यून क्लब सुपीरियर कमरे और 6 सुईट सहित 90 कमरे सभी सुख सुविधाओं से लैस हैं। सभी कमरों में सुरूचिपूर्ण सजावट के साथ साथ आधुनिक उपकरण माजूद हैं जो यात्रियों को पूरा आराम देने में सक्षम हैं।
व्यंजन और रेस्टोरेंट :
होटल में देश और दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखाने में यहां के रेस्टोरेंट माहिर हैं। मेहमानों की पसंद और स्वाद का यहां खास खयाल रखा जाता है। यहां के टाइम टेबल के अनुसार 24 घंटे मेहमानों के लिए चाय, नाश्ते, कॉफी और भोजन की व्यवस्था होती हैं। स्वाद और क्वालिटी में फ़्रोच्यून ब्रांड ऊंचा नाम और सम्मान रखता है। यहां सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि के खाने का मीनू हर दिन परिवर्तित होता है। यहां के व्यंजनों की गुणवत्ता के साथ ही स्वाद भी बेमिसाल होता है।
नॉस्त्रेदमस बार : यहां के शानदार बार में मेहमानों के लिए शाही ठाठ और राजसी आराम के साथ देश और दुनिया की बेहतरीन शराब और बीयर परोसी जाती है। बार का माहौल भी राजा-महाराजाओं की मधुशालाओं से कम नहीं। शराब के साथ संगीत का कॉकटेल आपको मदहोश कर देगा। शराब न पीने वाले भी यहां के शानदार माहौल का स्वाद ले सकते हैं। यहां शीतल पेय और ना’ते का भी इंतजाम है।
सेवाएं : होटल में सभी पांस सितारा सेवाएं और सुविधाएं मौजूद हैं। कमरों में उच्च गति की इंटरनेट सुविधा, चाय-कॉफी मेकर, 24 घंटे रूम सर्विस, मिनी बार, सुरक्षित इलैक्ट्रानिक उपकरण, एलसीडी टीवी, हेयर ड्रायर, एसटीडी आईएसडी कॉल सुविधा, आयरन और इस्तरी बोर्ड, दैनिक अखबार की सेवाएं।
सुविधाएं : होटल में बेहतरीन सुविधाएं भी मौजूद हैं जिनमें मेहमानों के लिए रूफटॉप पर स्विमिंगपूल, सन डेक, स्पॉ, ट्रैवल डेस्क, किराए पर कार, बिजनेस सेंटर, 24 घंटे रूम सर्विस, मुद्रा विनिमय और फिटनेस सेंटर शामिल हैं।
अन्य सुविधाएं : यह शानदार होटल विभिन्न वाणिज्यिक और सामाजिक समारोहों के लिए भी स्थल उपलब्ध कराता है। यहां एक बैक्वेट हॉल है जो थिएटर शैली में निर्मित किया गया है। इस शानदार हॉल में 150 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा दो बैठक कक्ष और दो विशाल कांफ्रेंसिंग कक्ष हैं।
Add Comment