Site icon

दिल्‍ली में वसुंधरा की लॉबिंग

गुलाबचंद कटारिया की यात्रा के विरोध में प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे के इस्तीफे की पेशकश और इसके बाद चले घटनाक्रम के बाद अब दिल्ली में भाजपा की राजनीति गरमा गई है। भाजपा में दोनों खेमों के नेता अब केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस मामले को उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा महामंत्री किरण माहेश्वरी ने सोमवार को दिल्ली में अरुण जेटली और लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर यात्रा प्रकरण और इसके बाद के घटनाक्रम पर चर्चा की है। माहेश्वरी और वसुंधरा राजे खेमे से जुड़े नेता अब कटारिया की यात्रा के बाद के घटनाक्रम पर आलाकमान पर दबाव बनाकर संगठन में कुछ बदलाव की मांग कर सकते हैं। वसुंधरा खेमे के निशाने पर अब प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी है। वसुंधरा राजे के समर्थन में सोमवार को तीन और विधायकों ने इस्तीफे सौंप दिए हैं। राजेंद्र राठौड़ ने मैसेंजर के जरिए अपना इस्तीफा वसुंधरा राजे को भिजवाया। छोटू सिंह भाटी और हबीबुर्रहमान ने वसुंधरा राजे से उनके घर पर मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा।


Exit mobile version