Site icon

कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री ने मशहूर शायर श्री राहत इंदौरी के इंतकाल पर दुःख जताया।

कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री ने मशहूर शायर श्री राहत इंदौरी के इंतकाल पर दुःख जताया।

जयपुर, 11 अगस्त 2020। कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने देश के जाने माने शायर श्री राहत इंदौरी के इंतकाल पर गहरा दुःख जताया है।

डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि राहत साहब लफ्जों की दुनियां के बेताज बादशाह थे। अपनी रूह की गहराईयों से निकले गीत-गजल व शायरी से देश और दुनियां में लाखों लोगों के दिल पर सदैव उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। उनके असामयिक निधन से हमने शब्दों से देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की खूशबू बिखेरने वाली हरदिल अजीज शख्सियत को खो दिया है।

कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री ने परवरदिगार से उनकी रूह को जन्नत में आला मुकाम अता करने तथा उनके परिजनों और लाखों चाहने वालो को सब्र फरमाने की दुआ की है।

Source - Press Release
DIPR
Date: August 11, 2020
ID: 209603


Exit mobile version