रमजान के पहले जुमे पर नमाजियों ने जामा मस्जिद में नमाज अता की। बड़ी संख्या में नमाजी यहां जुटे। मस्जिद की सभी मंजिलों से लेकर सड़क तक नमाजी ही नमाजी नजर आए। पहली अजान कारी मुबारक ने 12 बजकर 55 मिनट पर दी। इसके बाद मुफ्ती अमजद अली ने बयान दिया। 5 मिनट सुन्नत पढऩे के बाद 1 बजकर 30 मिनट पर खुतबे की अजान दी गई। 1 बजकर 40 मिनट तक खुतबा हुआ, इसके बाद नमाज अता की गई। नमाजियों ने अच्छी बरसात और अमन-चैन की दुआ की। नमाज के दौरान जौहरी बाजार का यातायात एक तरफा रखा गया।