सोमवार को ईद का उल्लास पूरे शहर में दिखा। ईद मुबारक से पूरा शहर गूंज उठा। ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की मुख्य नमाज दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में हुई। बड़ी संख्या में लोग यहां नमाज के लिए पहुंचे। जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में भी इस मौके पर नमाज अता की गई। नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। शहर में कई जगह आतिशवाजी हुई और ईदी दी गई। रविवार शाम चांद दिखने के बाद ईद की घोषणा हो गई थी।