Site icon

वन विभाग में तबादले

वन विभाग में तबादलों का आधार सिफारशी न होकर पनिशमेंट का हो गया है। जो लोग अच्छी फरफोरमेंस नहीं दे रहे उन्हें काम के बर्डन वाली जगह लगाया जा रहा है। बिना काम किए तनख्वाह उठा रहे अधिकारी-कर्मचारियों पर वन विभाग सख्ती बरतने जा रहा हैं। विभाग ने इसके लिए कई पदों का रिऑर्गेनाइजेशन किया है। अच्छा रिजल्ट नहीं दे रहे कर्मचारियों का बर्डन बढ़ाया जाएगा। हाल ही में विभाग में इसी उद्देश्य से तबादले भी हुए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव वी एस सिंह का कहना है कि डिप्टी कंजर्वेटर और असिटेंट कंजर्वेटर के पदों का काम बांटा गया हैं। इसके चलते मुकुन्दरा, कुम्भलगढ़ और चंबल घडिय़ाल सेंचूरी में पद बढ़ाए गए हैं। कई जगहों से पोस्ट लैप्स भी की गई हैं।


Exit mobile version