Site icon

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी

देश का 66वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बुधवार को मनाया जाएगा। प्रदेश स्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झंडा फहराएंगे। उल्लेखनीय सेवा देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहर के 22 स्कूलों के करीब एक हजार स्टूडेंट रंगारंग प्रस्तुति देंगे। करीब आधा घंटे बच्चों की प्रस्तुति होगी। बच्चों के अलावा कर्नाटक और प्रदेश के ही कई जिलों से आए कलाकार भी इस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। बच्चे 23 जुलाई से इस कार्यक्रम की रिहर्सल कर रहे हैं।


Exit mobile version