Site icon

कल्याण सिंह को राहत

भारतीय जनता पार्टी के नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। विधानसभा चुनावों में जोशी को एक वोट से हरा देने वाले कल्याण सिंह के खिलाफ सी पी जोशी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने चुनाव निरस्त करने का फैसला दिया था। कल्याण सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार की, जिसमें उन्हें राहत मिली है। कल्याण सिंह को दस अक्टूबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा के नवें सत्र में शामिल होने की इजाजत मिल गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले की 14 दिसम्बर को सुनवाई होगी।


Exit mobile version