चौपड़ पर धरना
भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रही है। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी चौपड़ पर धरने पर बैठे। हालांकि गुटबाजी के कारण पार्टी का एक भी प्रदेश पदाधिकारी और विधायक धरने में शामिल नहीं हुआ। महिला मोर्चा कार्यकर्ता जरूर उपस्थित रहीं। ये स्थिति तो तब है जब मोर्चा अध्यक्ष ने सभी विधायकों और पदाधिकारियों को धरने में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। धरने में केन्द्र सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई गई। कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री तक को इस्तीफा देने की प्रदर्शनकारियों ने मांग की।
Leave a Reply