कर्मचारी ने की आत्महत्या
अधिकारियों के दबाव में एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। साथी कर्मचारियों ने इस पर काफी बवाल किया। एमएनआईटी के कर्मचारी ने रविवार सुबह परिसर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक महेंद्र चौधरी ने मौत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान कर्मचारी यूनियन ने एमएनआईटी डायरेक्टर इंद्र कुमार भट्ट पर मृतक को परेशान करने का आरोप लगाया। इस घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से एमएनआईटी कर्मचारियों ने बदसलूकी भी की।
Leave a Reply