पद यात्रा रवाना
बोलो कल्याणधनी की जय, के जयकारे लगाते भक्तों का कारवां पद यात्रा के जरिए डिग्गी कल्याण जी रवाना हुआ। कल्याण धणी के दर्शनों की अभिलाषा लिए हजारों भक्तों का रेला हाथों में ध्वज लिए बुधवार को चौड़ा रास्ता के ताड़केश्वर महादेव मंदिर से डिग्गी पुरी के राजा के दर्शनों को चल दिया। बालक, बुजुर्ग और अमीरी—गरीबी का भेद मिटाकर सभी एक ही धुन में चले जा रहे थे। जैसे एक दिन के लिए शहरी और ग्रामीण परिवेश को एक ही रंग में रंग दिया हो। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी पर डिग्गी कल्याण की लक्खी पदयात्रा में भक्तों का सैलाब कोई कनक दंडवत करते हुए, तो कोई पैदल ही चल दिया। श्रीकल्याण डिग्गीपुरी पदयात्रा संघ की ओर से मुख्य पदयात्रा चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई। इस दौरान पूरा वातावरण कल्याणधणी के जयकारों से गूंज रहा था। कल्याणधणी के भक्तिगीतों पर नाचते गाते जयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, अलवर, मध्यप्रदेश के श्योपुर, भीलवाड़ा, दौसा सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु 24 कोस लंबी इस पदयात्रा को पांच दिन में पूरा करेंगे।
Leave a Reply